फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Fear: केंद्र सरकार ने छह राज्यों को लिखी चिट्ठी, संक्रमण दर और कोरोना से होने वाली मौतों पर जताई चिंता

Sat, 04 Dec 2021 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्य टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट-कोरोना प्रोटोकॉल पर ठीक से ध्यान दें। साथ ही यह भी कहा गया है कि जल्द से जल्द कोरोना के प्रसार को रोकने और मृत्यू दर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कई राज्यों में कोरोनाकी संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। साथ महामारी की वजह होने वाली मौतें भी चिंता का सबब बनी हुई हैं। मंत्रालय ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और मिजोरम को इस मामले में चिट्ठी लिखकर जरूरी कदम उठाने को कहा है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्य टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट-कोरोना प्रोटोकॉल पर ठीक से ध्यान दें। साथ ही यह भी कहा गया है कि जल्द से जल्द कोरोना के प्रसार को रोकने और मृत्यू दर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह पत्र कुछ राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, साप्ताहिक संक्रमण दर और साप्ताहिक मौतों के बीच लिखी गई इै।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 27 नवंबर को लिखी चिट्ठी का हवाला देते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी में कोई कोताही न बरती जाए। हॉटस्पॉट को जल्द से जल्द पहचाना जाए। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको आइसोलेट किया जाए। साथ संक्रमितों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए। इसके साथ अपने-अपने इलाकों के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए भी काम किया जाए।
विज्ञापन


प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि कर्नाटक में तीन दिसंबर को समाप्त महीने (30 दिन) में 8,073 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि राज्य में 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1,664 मामले आए थे, जबकि तीन दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2,272 तक पहुंच गया था। साथ ही साप्ताहिक नई मौतों भी 22 से बढ़कर 29 तक पहुंच गई हुई हैं।

भूषण ने कहा कि बेंगलुरू शहर में साप्ताहिक नई मौतों में वृद्धि हुई है। 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में आठ नई मौतों के मुकाबले दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 14 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी राज्य के तुमकुरु, धारवाड़, बेंगलुरु अर्बन और मैसूर में भी साप्ताहिक मामलों में वृद्धि देखी गई है।

सचिव ने आगे कहा कि केरल में 3 दिसंबर को समाप्त महीने में 1,71,521 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें पिछले महीने की तुलना में देश के नए मामलों में 55.8 प्रतिशत का योगदान है। साथ ही राज्य में 14 में से 13 जिले साप्ताहिक नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दिखा रहे हैं। 2 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में तिरुवनंतपुरम (5,541), एर्नाकुलम, (4,976), कोझीकोड (3,676), त्रिशूर (2,903) और कोट्टायम (2,478) में हालात चिंताजनक थे। चार जिले तिरुवनंतपुरम (11.61 फीसदी), वायनाड (11.25 फीसदी), कोझीकोड (11 फीसदी) और कोट्टायम (10.81 फीसदी) में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। नौ जिले 5-10 फीसदी के बीच साप्ताहिक सकारात्मकता रिपोर्ट कर रहे हैं। 

भूषण ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन दिसंबर तक 4806 नए मामले सामने आए और कठुआ, जम्मू, गांदेरबल और बारामूला में पिछले हफ्ते की तुलना में नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान तमिलनाडु में 23,764 नए मामले सामने आए हैं। भूषण ने बताया कि ओडिशा में इस अवधि के दौरान 7445 नए मामले सामने आए हैं। मिजोरम में चार दिसंबर तक एक महीने के अंदर 12,562 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें