फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तेजी से घट रहे मरीज, 24 घंटे में 25,920 नए संक्रमित मिले, दोगुने से ज्यादा ठीक हुए

Fri, 18 Feb 2022 09:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 492 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई।
विज्ञापन
corona test - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। बीते 24 घंटे में 25,920 नए संक्रमित मिले, जबकि इससे दोगुने से ज्यादा ठीक हुए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 492 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई। इस दौरान कुल 25,920 नए संक्रमित पाए गए। यह संख्या गुरुवार की तुलना में 4,837 कम है। गुरुवार को 30,757 कोरोना संक्रमित मिले थे। गत 24 घंटे में 66,254 लोगों ने महामारी को मात दी है। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,74,64,99,461 खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त कोविड-19 प्रतिबंधों की समीक्षा करने और उनमें संशोधन करने के लिए कहा था। ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आने के बाद बीते कुछ माहों में फिर से प्रतिबंध लगाए गए थे। कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते अब अधिकांश राज्यों में उनमें ढील दी जा चुकी है। शिक्षा संस्थानों को भी फिर खोला गया है। 

विज्ञापन

कोरोना की ताजा स्थिति
नए केस:
25,920
ठीक हुए: 66,254
सक्रिय केस: 2,92,092
दैनिक सकारात्मकता दर: 2.07%
कुल टीकाकरण: 1,74,64,99,461
अब तक कुल संक्रमित: 4,27,80,235
कुल मौतें: 5,10,937
अब तक ठीक हुए: 4,19,77,238
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें