फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद : सलमान खुर्शीद के खिलाफ कोर्ट पहुंची हिंदू सेना, किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक की लगाई गुहार

Sun, 14 Nov 2021 06:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के प्रकाशन, वितरण और बिक्री पर हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अधिवक्ता अक्षय अग्रवाल और सुशांत प्रकाश के जरिये पटियाला हाउस अदालत में वाद दायर किया है। वाद में कहा गया है कि इस किताब के कारण असंख्य लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के प्रकाशन, वितरण और बिक्री पर रोक के लिए पटियाला हाउस अदालत में वाद दायर किया गया है। वाद में कहा गया है कि इस किताब के कारण असंख्य लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये वाद हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अधिवक्ता अक्षय अग्रवाल और सुशांत प्रकाश के जरिये दायर किया है।

विज्ञापन


गुप्ता ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए किताब के प्रकाशन, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश देने का आग्रह किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यूपी के आगामी चुनावों से ठीक पहले ये किताब लांच करना ध्रुवीकरण और अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए सस्ते प्रचार का तरीका है।

मेरी किताब अंग्रेजी में, कुछ को समझ में नहीं आ रही : खुर्शीद
श्री कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी किताब अंग्रेजी में लिखी है, इसलिए कुछ लोगों को समझ नहीं आ रही। शनिवार रात मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सिमिलर व सेम का मतलब कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है। आईएसआईएस व बोको हरम जैसे संगठन धर्म का दुरुपयोग करते हैं। उनके जैसे गलत काम करने वाले उन्हीं के जैसे हैं। संवाद
विज्ञापन


राहुल गांधी ने साबित कर दिया कांग्रेस नई मुस्लिम लीग : अमित
भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल के हिंदू धर्म और हिंदुत्व वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी देश में नई मुस्लिम लीग है। हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ने की साजिश रची गई। पहले सलमान खुर्शीद ने किताब में हिंदुत्व विचारधारा को आईएस की विचारधारा बताया। उसके बाद राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को दानव कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें