फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के 100 दिन: 'रेल दुर्घटनाओं की वजह की जड़ तक पहुंचेंगे, साजिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी', अमित शाह की दो टूक

Tue, 17 Sep 2024 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने बताया कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर 38 रेल हादसे हुए। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर इन्हें छोटी घटनाएं कहकर खारिज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाएं कराने की कोई भी साजिश लंबे समय तक नहीं चलेगी। सरकार जल्द ही 1.10 लाख किमी रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए पहल शुरू करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने रेलवे सुरक्षा पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी चर्चा की। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, "जहां तक दुर्घटनाओं का सवाल है, हम इसके मूल कारण की जांच करेंगे। जो भी कारण होगा, सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। अगर यह कोई षड़यंत्र है तो यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। यदि कोई कमियां हैं तो इसे दूर किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहारेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए सीबीआई, एनआईए, रेलवे पुलिस और गृह मंत्रालय योजना तैयार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमने हाल की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। हम इससे निपटने के लिए योजना लाएंगे।"

कांग्रेस ने बताया कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर 38 रेल हादसे हुए। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर इन्हें छोटी घटनाएं कहकर खारिज करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है और लोग इसके गवाह हैं। उन्होंने आगे बताया कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन तक सरकार ने आठ नए रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से 4.2 करोड़ रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें