फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप: मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले से ध्यान हटाने के लिए एनसीबी ने की क्रूज पर छापेमारी

Sun, 03 Oct 2021 04:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में एक क्रूज जहाज पर एनसीबी ने छापेमारी करते हुए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे समेत सात और लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यह कार्रवाई असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि एनसीबी की छापेमारी और कुछ लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर नशीले पदार्थों की जब्ती के 'असली मुद्दे' से ध्यान भटकाने के लिए की है। इसके साथ ही देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने मुद्रा पोर्ट (बंदरगाह) पर नशीले पदार्थों की जब्त किए जाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले महीने गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह पर कार्रवाई की थी और दो कंटेनरों से 2988.21 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस बंदरगाह का संचालन अडानी समूह करता है। रविवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की। एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य लोगों को नशीले पदार्थ बरामद किए जाने के बाद हिरासत में लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसे लेकर कहा कि एक खबर आई है कि एक बॉलीवुड अभिनेता के बेटे को हिरासत में लिया गया है। यह नशीले पदार्थ आए कहां से? एनसीबी आती है और अचानक कहने लगती है कि हमने एक क्रूज जहाज से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि वो असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। असली मुद्दा मुंद्रा बंदरगाह है। उन्होंने दावा किया कि ये नशीले पदार्थ वहां (पोर्ट) से नहीं आए होते तो क्रूज पर कोई पार्टी ही नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें