ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल का तो पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का जादू कायम है। दोनों राज्यों की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में इन दलों के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से 58 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं। वहीं ओडिशा की पिपिली सीट से सत्तारूढ़ बीजद के रुद्र प्रताप महारथी विजयी घोषित हुए हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को हराया। वहीं, राज्य की समसेरगंज सीट पर टीएमसी के अमीरूल इस्लाम 26,379 वोट से जीते और जांजगीर से सत्तारूढ़ दल के ही जाकिर हुसैन ने 92,480 वोटों से जीत हासिल की।
चार सीटों पर 30 अक्तूबर को चुनाव, टीएमसी प्रत्याशी घोषित
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने 30 अक्तूबर को होने वाले राज्य की चार सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। सीएम ममता बनर्जी के लिए सीट खाली करने वाले राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय को खारदाह सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। चट्टोपाध्याय ने ही भवानीपुर सीट सीएम के लिए खाली की थी। पूर्व सांसद उदयन गुहा को दिन्हाटा से, ब्रजकिशोर गोस्वामी को शांतिपुर से और सुब्रत मंडल को गोसाबा से प्रत्याशी बनाया है। ये चुनाव दो विधायकों के निधन व दो भाजपा सांसदों के विधानसभा से इस्तीफे के कारण सीटें रिक्त होने से कराए जा रहे हैं।
Live Bhabanipur bypoll result 2021: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं