फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: असम में भूपेन बोरा बने प्रदेश अध्यक्ष, नामिरकपम लोकेन सिंह को दी मणिपुर की जिम्मेदारी

Sat, 24 Jul 2021 07:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/इम्फाल/नई दिल्ली

सार

असम में कांग्रेस ने भूपेन बोरा को प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदार को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं नामिरकपम लोकेन सिंह को पार्टी की मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असम में भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ माह पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह फेरबदल किया गया है। भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे।
 

दूसरी तरफ मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के नेता गोविंददास कोंथौजम के इस्तीफे के बाद लोकेश सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि एमपीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वेणुगोपाल ने कहा कि लोकेन सिंह भी विधायक हैं और जब तक राज्य इकाई का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त नहीं हो जाता, वह अपने नए पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें