कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया भारद्वाज को अपना राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सुप्रिया भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सुप्रिया भारद्वाज के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल का अनुभव है और वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। सुप्रिया भारद्वाज से पहले कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक का पद राधिका खेड़ा संभाल रहीं थी, लेकिन बीते दिनों उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से यह पद खाली था।
विज्ञापन
राधिका खेड़ा बीते हफ्ते ही भाजपा में शामिल हुई हैं। राधिका खेड़ा ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने दावा किया था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति का आदेश पवन खेड़ा ने जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रिया भारद्वाज ने मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री के साथ ही बीबीए की भी डिग्री हासिल की है।