फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया, अजय माकन को हरियाणा, चिदंबरम को तमिलनाडु से दिया गया टिकट

Sun, 29 May 2022 10:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन
अजय माकन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है, उनमें कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा से अजय माकन और तमिलनाडु से पी चिदंबरम राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने फिलहाल 10 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजस्थान से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
राज्य उम्मीदवार
छत्तीसगढ राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणा अजय माकन
कर्नाटक जयराम रमेश
मध्य प्रदेश विवेक तन्खा
महाराष्ट्र इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडु पी चिदंबरम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें