फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Cruise Drugs Case: आरोपियों ने बताया क्यों शुरू किया ड्रग्स का सेवन, कुछ ने तनाव-दबाव का दिया हवाला

Sun, 29 May 2022 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस मामले में गिरफ्तार किए गए 20 लोगों में से बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत छह लोगों को सबूतों के अभाव में क्लीन चिट मिल गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स मामले में आरोपियों में से कुछ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बताया है कि उन्होंने तनाव के साथ-साथ पढ़ाई और काम के दबाव से बाहर आने के लिए ड्रग्स लेने की शुरुआत की थी। यह बात एनसीबी की ओर से जारी आरोपपत्र में कही गई है।

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी और ड्रग्स की कथित जब्ती के बाद एनसीबी ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 14 लोगों के खिलाफ एनसीबी ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में लगभग 6000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। 

गिरफ्तार किए गए 20 लोगों में से बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत छह लोगों को सबूतों के अभाव में क्लीन चिट मिल गई है। 

आरोपपत्र के अनुसार मामले के एक आरोपी अरबाज मर्चेंट (26) ने बताया कि शराब पीने के बाद उसका सिर भारी होने लगता है और हैश (चरस) पीने से उसे कुछ शांति मिलती है। आरोपपत्र के मुताबिक इसलिए उसने क्रूज जहाज पर जाते समय अपने जूते में हैश छिपाई थी।
विज्ञापन


पढ़ाई के दबाव से निकलने के लिए शुरू किया नशा
एक और आरोपी आचित कुमार (22) ने पढ़ाई के दबाव के चलते ड्रग्स लेना शुरू करने की बात कही है। आरोपपत्र में कहा गया है कि आचित ने स्वीकार किया है कि अपनी पढ़ाई के दबाव से बाहर निकलने के लिए उसने विदेशी मैरिजुआना (गांजा) पीने की शुरुआत की थी।

हालांकि, आचित ने आगे कहा है कि इसके चलते उसकी पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ा। एक और आरोपी मुनमुन धमेचा (29) ने अपने बयान में कहा है कि वह पारिवारिक कारणों के चलते तनाव से बाहर आने के लिए चरस पीती थीं। मुनमुन पेशे से एक फैशन मॉडल हैं।

साल 2007 से ड्रग्स का सेवन कर रहा है श्रेयस नायर
इस मामले में एक और आरोपी श्रेयस नायर (23) ने स्वीकार किया है कि वह 2017 से ड्रग्स का सेवन कर रहा है, जब वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। एनसीबी का कहना है कि उसने स्वीकार किया कि वह गांजा रोज पीता था और चरस का सेवन कभी-कभी करता था।

मामले में सभी 14 आरोपियों में से अब्दुल शेख और नाइजीरियाई नागरिक चिनेंदु इग्वे के अलावा सभी जमानत पर बाहर हैं। शेख (30) ने एनसीबी को बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने और अपने खुद के लिए 'एक्सटैसी' और 'एमडी' की खरीद-बिक्री के कारोबार में उतरा था।

वहीं, इग्वे (27) ने एनसीबी के सामने दिए बयान में कहा है कि वह आर्थिक समस्याओं के चलते ड्रग्स के व्यापार में शामिल हुआ था।

आर्यन को एनसीबी की हिरासत से छुड़ाने के लिए नहीं हुई थी कोई डील
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत से छुड़ाने के लिए कोई डील नहीं हुई थी। एनसीबी की विजिलेंस जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे यह पुष्टि हो सके कि एनसीबी मुंबई की क्षेत्रीय यूनिट ने आर्यन को छोड़ने के लिए पैसे की मांग की थी। पिछले साल 2 अक्तूबर को क्रूज पर छापे के बाद आर्यन सहित 20 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इस मामले में एक गवाह प्रभाकर सेल ने हलफनामे और मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि आर्यन को छोड़ने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके तुरंत बाद एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। सेल ने दावा किया था कि 3 अक्तूबर को उन्होंने केपी गोसावी को सैम डिसूजा के साथ शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से मिलते हुए देखा था। उन्होंने अपने हलफनामे में कहा था कि उन्होंने दो बैग एकत्र किए थे, जिसमें 38 लाख रुपये थे। जबकि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने वसूली के आरोप से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें