ओमिक्रॉन : एक दिन में 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी
सरकार ने ओमिक्रॉन की वजह से देश में तीसरी लहर की पुष्टि की है। ओमिक्रॉन के देश में अब 5,753 मरीज हो गए हैं। बीते एक दिन में ही इन मामलों में 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
- 3.34 करोड़ किशोर पहली खुराक ले चुके हैं
- 35 लाख एहतियाती खुराकें लगीं 3 दिन में
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को संक्रमित मिले।
30% तक बढ़ोतरी
7 से 14 जनवरी के बीच दैनिक मामलों में सर्वाधिक 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। 12 जनवरी को एक दिन में 1,94,720 मामले सामने आए थे। 13 जनवरी को यह संख्या 2,47,417 दर्ज की गई।