फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: '60 वर्षों में किसानों को 24 घंटे बिजली देने में विफल', कांग्रेस पर बिफरे सीएम चंद्रशेखर राव

Tue, 17 Oct 2023 08:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गए हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 60 सालों में सिर्फ राज किया। किसानों को 24 घंटे बिजली देने में कांग्रेस विफल रही। 
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान होते ही राज्य में राजनीतिक दलों की हलचल बढ़ गई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दल नए-नए तरीकों को अजमा रहे हैं। कही रैली तो कही लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस भी इन चुनावों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने किसानों को संबोधन के दौरान आगाह किया कि अगर विपक्षी दल सत्ता में आया तो वे हार जाएंगे। वे आपकी भूमि पर नियंत्रण स्थापित कर लेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर बिफरे तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, इन्हें कई बार शासन का मौका दिया गया। लेकिन किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने में फिर भी वे विफल रहे। सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह राज्य सरकार की भूमि प्रबंधन पोर्टल को भी खत्म कर देंगी। किसानों को पूरी तरह से अधर में छोड़ दिया जाएगा।

सीएम राव बोले, कांग्रेस ने 60 वर्षों में सिर्फ राज किया
तेलंगाना के किसान सालाना तीन करोड़ टन धान का उत्पादन करते हैं, उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस नेता कहते हैं कि केवल तीन घंटे बिजली की आपूर्ति (एक दिन में) किसानों के लिए पर्याप्त है। वे कहते हैं कि केसीआर अनावश्यक रूप से 24 घंटे क्यों दे रहे हैं। साठ साल उन्होंने सिर्फ राज किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने कभी 24 घंटे बिजली नहीं दी। वहीं अपनी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, हमारी सरकार के विकास के कारण राज्य में भूमि दरों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और तेलंगाना प्रति व्यक्ति आय और बिजली खपत में नंबर एक राज्य है। सिरसिला और अन्य स्थानों में बुनकरों को काम प्रदान करने के लिए, उनकी सरकार बथुकम्मा साड़ी योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त साड़ियां दे रही थी।
विज्ञापन


केसीआर यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर सिरसिला में एक रैली में बोल रहे थे। यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जहां से उनके बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें