फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: भाजपा और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा, कार्यालय में लगाई आग, दर्जनों कार्यकर्ता घायल

Thu, 09 Sep 2021 01:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अन्य जिले अगरतला, बिशालगढ़ और कैथला में भी पहुंची हिंसा की आग
  • भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
त्रिपुरा में आगजनी... - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में भाजपा और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टियों के कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, गोमती जिले के उदयपुर शहर में सीपीएम यूथ विंग फेडरेशन ने रैली निकाली थी। इस दौरान कुछ भाजपा के कार्यकर्ता वहां से गुजरे जिन पर सीपीआई के लोगों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भाजपा का एक समूह वहां मौजूद था, इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई और कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन यह झड़प यहीं नहीं रुकी इसके बाद और जिलों में भी तोड़फोड़ की गई। अगरतला, बिशालगढ़ और कैथला में और सीपीएम के कार्यालय को आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी हुई थी झड़प
भाजपा और सीपीआई के बीच हिंसा का मामला सोमवार से जारी है। खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार धानपुर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और इस दौरान सीपीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उदयपुर में घायल हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं की चोटें अभी गंभीर हैं और वहीं अब ऐसी कोई झड़प न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। 

पुलिस ने बताया कि उदयपुर में काफी भीड़ जुट गई थी। इस भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। सीपीएम के नेता बिजन धार ने कहा कि मैं पार्टी कार्यालय को देखने आया था। इस दौरान हमारी कार पर हमला हुआ और उसे आग के हवाले कर दिया गया। वहीं उपद्रवियों ने पूर्व मंत्री रतन भौमिक की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा उसे भी आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें