फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नए जजों की नियुक्ति मामले में मीडिया रिपोर्टिंग से नाराज हुए सीजेआई , कहा- कॉलेजियम प्रक्रिया का करें सम्मान

Wed, 18 Aug 2021 02:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना ने  कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति पवित्र प्रक्रिया है और इससे गरिमा जुड़ी हुई है। मीडिया को उसकी सुचिता को समझना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम की बैठक पर मीडिया रिपोर्टों में लगाई गईं अटकलों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति पवित्र प्रक्रिया है और इससे गरिमा जुड़ी हुई है। मीडिया को उसकी सुचिता को समझना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्य न्याायाधीश ने कहा कि मैं बेहद नाराज हूं और सभी पक्षकारों से उम्मीद करता हूं कि वे इस संस्थान की सुचिता एवं गरिमा बनाए रखेंगे। प्रक्रिया के लंबित रहने और यहां तक कि प्रस्ताव को आधिकारिक रूप देने से पहले ही मीडिया की खबरों में अटकलें लगाने से उल्टा असर होता है। इस तरह की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग और अटकलों के कारण प्रतिभाओं की प्रगति के मौकों को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें