फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: भाजपा विधायक को भारी पड़ गया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा, ग्रामीणों ने घेरकर लगाई लताड़

Wed, 22 Sep 2021 07:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

गुजरात के एक बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे भाजपा विधायक लाखाभाई सगठिया ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ पीड़ितों ने विधायक को घेर लिया और जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखाभाई सगठिया, गुजरात की राजकोट ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। भारी बारिश के चलते राजकोट जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। लाखाभाई सगठिया राजकोट के ऐसे ही एक गांव नोधणचोरा में हालात का जायजा लेने गए थे। लेकिन, उन्हें देख ग्रामीण बुरी तरह आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और जनता के प्रति जिम्मेदारी को लेकर तीखे सवाल दागे।

विज्ञापन


दरअसल, राजकोट में जब बाढ़ से हालात चिंताजनक बने हुए थे, तभी गुजरात की सत्ता में बदलाव हुआ था। जनता जब बाढ़ से जूझ रही थी तब सत्ताधारी दल भाजपा के नेता राजधानी गांधीनगर में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने हुए थे। अब सियासी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नेताओं को जनता की याद आई तो हालात जानने पहुंचने लगे हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा विधायक लाखाभाई सगठिया 21 सितंबर को बाढ़ प्रभावित गांव नोधणचोरा में हालात देखने पहुंचे थे। लेकिन यहां उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बनना पड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और खूब लताड़ लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के चलते गांव बदहाल हो गया था। लेकिन उस वक्त कोई नेता हाल जानने या मदद देने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें