फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में बदलाव: एयर मार्शल संदीप सिंह नए उप प्रमुख, चौधरी 30 सितंबर को संभालेंगे एयर चीफ का पद

Fri, 24 Sep 2021 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air Marshal Sandeep Singh: वायुसेना में बड़े फेरबदल किए गए हैं। एयर मार्शल वीआर चौधरी को दो दिन पहले वायुसेना प्रमुख बनाया गया था, अब नए वायुसेना उपप्रमुख के नाम की भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
एयर मार्शल संदीप सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे। चौधरी 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें हाल ही में पदोन्नत कर नया वायुसेना प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन


एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के लिए इंटीग्रेटेड रक्षा स्टाफ का नया प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह एयर मार्शल अमित देव को पश्चिमी वायु कमान के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अभी पूर्वी वायु कमान के प्रमुख हैं।

एयर मार्शल संदीप सिंह को 22 दिसंबर, 1983 को एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। उनके पास 4,150 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है। वह Su-30 MkI, Mig-29 और Mig-21 विमान उड़ाने में सक्षम हैं। वह मिग-21 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और वायु सेना टेस्ट पायलट स्कूल में प्रशिक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 21 सितंबर को एयर मार्शल वीआर चौधरी को देश का अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया था। चौधरी वर्तमान में उप वायुसेना प्रमुख हैं। मौजूदा वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। उनके बाद चौधरी इस पद को संभालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें