फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

CGHS: केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, हृदय रोगों के 42 टेस्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:19 PM IST

सार

अगर किसी लाभार्थी को बैलून कोरोनरी एंजियोप्लास्टी/पीटीसीए, टैस्ट नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) अस्पताल में करानी है, तो उसके लिए 92000 रुपये देने होंगे। अगर यही टेस्ट नॉन एनएबीएच अस्पताल में कराते हैं, तो उसके लिए सीजीएचएस लाभार्थी को 78200 रुपये देने पड़ेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
CGHS - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


पीईटी/सीटी स्कैन पर होगा यह खर्च

एफडीजी होल बॉडी पीईटी/सीटी स्कैन के लिए एनएबीएच अस्पताल में 11500 रुपये और नॉन एनएबीएच अस्पताल में 10000 रुपये देने होंगे। ब्रेन, हर्ट एफडीजी पीईटी/सीटी स्कैन के लिए भी इतने ही रुपये खर्च करने पड़ेंगे। गैलियम 68 पेप्टाइड पीईटी/सीटी इमेजिंग फॉर न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर, अगर यह टेस्ट एनएबीएच अस्पताल में होता है, तो उसके लिए 11500 रुपये लगेंगे। नॉन एनएबीएच अस्पताल में यह रेट 10000 रुपये रहेगा। वैस्कुलर क्लोजर डिवाइस (वीसीडी) के बिना बैलून कोरोनरी एंजियोप्लास्टी/पीटीसीए रोटेब्लेशन, बैलून माइट्रल वाल्वुलोप्लास्टी (पीएमसी)/परक्यूटेनियस ट्रांसवेनस माइट्रल कमिसुरोटॉमी (पीटीएमसी) और कार्डियक कैथीटेराइजेशन के टेस्ट के रेट भी तय किए गए हैं।


एंडोवास्कुलर कॉइलिंग और सेप्टोस्टॉमी बलून भी शामिल

सीजीएचएस के रेटों में टेम्पोरेरी पेसमेकर इम्प्लांटेशन (टीपीआई), परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन (सिंगल चेंबर), परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन (ड्यूल चेंबर), परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन (पीपीआई), ऑटोमैटिक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर एआईसीडी सिंगल चेंबर, ऑटोमैटिक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर एआईसीडी ड्यूल चेंबर, कोम्बो डिवाइस इम्प्लांटेशन


रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन कन्वेंशनल, रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन एट्रियल टैचीकार्डिया 3डी मेपिंग, एंडोवास्कुलर कॉइलिंग, सेप्टोस्टॉमी बलून, एओर्टिक वेल्यू बलून डायलेशन एबीवीडी और पल्मोनरी वेल्यू बलून डायलेशन पीवीबीडी का परीक्षण भी शामिल है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next