फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने की ओम बिरला से मुलाकात; संसद सुरक्षा में चूक और कर्नाटक विधानसभा की घटना का जिक्र किया

Thu, 21 Dec 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की गंभीरता पर बात की। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में ऐसा दोबारा नही होगा। इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और अन्य नेताओं से मुलाकात की। इनके अलावा बीजू जनता दल (बीजद) के भर्तृहरि महताब और शिवसेना के राहुल शेवाले समेत अन्य नेता भी बैठक में मौजूद थे।

विज्ञापन


संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की गंभीरता पर बात की
बताया गया कि पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की गंभीरता पर बात की। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में ऐसा दोबारा नही होगा। इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। 

कांग्रेस-शासित कर्नाटक विधानसभा का जिक्र किया
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने यह टिप्पणी लोकसभा की कार्यवाही के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद ओम बिरला और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-शासित कर्नाटक विधानसभा में विधायकों के बीच एक नागरिक के बैठने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक को कभी प्रमुखता नहीं मिली।
विज्ञापन


क्या है कर्नाटक का मामला?
दरअसल, जुलाई में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की ओर से कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दौरान एक व्यक्ति सदन में प्रवेश कर गया था। वह कुछ देर के लिए विधायक की कुर्सी पर भी बैठा पाया गया था, जबकि वह किसी दल का सदस्य भी नहीं था।

इंटरव्यू में कही थी यह बात
इससे पहले हाल ही में एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा था कि संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की गंभीरता को जरा भी कम करके नहीं आंका जाना चाहिये। साथ ही उन्होंने नसीहत दी थी कि ऐसे विषयों पर बहस या विरोध की जरूरत नहीं है। इसके पीछे का मकसद जानना जरूरी है। इसकी गहन जांच की जरूरत है।

सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान लोकसभा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) विधेयक, 2023 और भारतीय साक्ष्य (बीएस) विधेयक, 2023 को भी मंजूरी दी। ये तीनों विधेयक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी),1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें