फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: जन्मदिन की पार्टी में जश्न बन गया जानलेवा, थोड़ी सी लापरवाही ने युवक को मौत के मुंह में पहुंचा दिया 

Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुवापाड़ा इलाके के रहने वाले राहुल का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ गई। सेलिब्रेशन के दौरान एक युवक छोटी सी चिंगारी से आग का गोला बनी लपटों के चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। घटना मंगलवार की है। हादसे के बाद अब राहुल नाम का युवक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। 

विज्ञापन


बुवापाड़ा इलाके के रहने वाले राहुल का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थीं। सजावट के साथ सरप्राइज देने के लिए अंडे और आटा भी लाया गया था। राहुल को बर्थडे कैप लगाई गई और जश्न का दौर शुरू हो गया। 

राहुल ने जैसे ही केक काटा उसके दोस्तों ने उसके मुंह में जलती हुई कैंडल पकड़ा दी। इसके बाद सिर पर पहले अंडे फोड़े गए और फिर एक ने आटा उड़ेल दिया। इस दौरान मुंह में दबी हुई कैंडल से निकलने वाली चिंगारी ने बड़ा रूप ले लिया और राहुल आग की लपटों के बीच घिर गया। जब तक बाकी के दोस्त कुछ समझ पाते राहुल आधे से ज्यादा झुलस चुका था। किसी तरह दोस्तों ने आग बुझाई और राहुल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


आटा ज्वलनशील होता है और फुलझड़ीनुमा कैंडिल से निकलने वाली चिंगारी की चपेट में आकर वह झुलस गया। राहुल पर आटा डालने वालों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि इस आग से राहुल की जान तो बच गई, लेकिन उसके शरीर पर लगे घाव भरने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें