भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को तथाकथित मनमाने तरीके से कीमतें तय करने के मामले में दो शराब कंपनियों एसोसिएट अल्कोहल एंड ब्रेवरीज और सोम डिस्टिलरीज के कार्यालयों पर छापा मारा।
विज्ञापन
दो सूत्रों ने बताया कि दोनों कंपनियों पर मिलीभगत कर कीमतें तय करने और एंटी-ट्रस्ट नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मामले की जांच के तहत सीसीआई के अधिकारी कई शहरों में तलाशी और जब्ती अभियान चल रहे थे।
सूत्रों ने कहा, आयोग तथाकथित देशी शराब या कम कीमत वाली स्थानीय रूप से निर्मित शराब की कीमत तय करने के मामले में जांच की तैयारी कर रही है। भारत में शराब उद्योग के लिए सख्त नियम हैं।
विज्ञापन
छापेमारी की खबर के बाद एसोसिएटेड अल्कोहल के शेयरों में करीब 3% की गिरावट आई। एसोसिएटेड की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी मध्य प्रदेश में शराब बेचती है और यह राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है। एजेंसी
हमें कीमतें तय करने का अधिकार नहीं : प्रवक्ता
छापेमारी पर सीधे टिप्पणी किए बिना सोम डिस्टिलरीज के एक प्रवक्ता ने कहा कि शराब की कीमतें सरकारी अधिकारियों ने तय की थी। इसके लिए हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। इस पर पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है।
हालांकि, सीसीआई और एसोसिएटेड अल्कोहल ने मामले में कोई टिप्पणी नहीं की। सीसीआई ने इससे पहले गुटबंदी को लेकर दिग्गज बीयर कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज पर 10.2 करोड़ डॉलर और कार्ल्सबर्ग इंडिया पर 1.6 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। इसके कुछ सप्ताह बाद ही आयोग ने एसोसिएट अल्कोहल एंड ब्रेवरीज और सोम डिस्टिलरीज के कार्यालयों पर छापेमारी की है।