फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: माकन बोले- राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पायलट पर फैसला मेरे लेवल की बात नहीं

Fri, 17 Sep 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने कहा कि अगर अशोक गहलोत की तबीयत ठीक होती तो कैबिनेट विस्तार हो चुका होता।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस में विवाद को सुलझाने और नेताओं के बीच संतुलन बैठाने को लेकर पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने की अटकलों पर राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने साफ किया कि सचिन का राष्ट्रीय स्तर पर क्या करना है, यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है, मेरे लेवल की बात नहीं है। प्रदेश स्तर पर जो बदलाव किए जाने हैं, इसका रोड मैप तैयार है, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के चलते रुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटी प्रदेश कार्यकारिणी बन चुकी है और संगठन का काम जारी है। जिला अध्यक्ष, निगमों के अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार जल्द होना है।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई और वे अभी भी घर से ही काम कर रहे हैं ऐसे में कुछ समय के लिए रुका हुआ है। राजस्थान में किसको क्या करना है, क्या पहले करना है, क्या बाद में करना है सब चीजें लाइन से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें