फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: यूपी के जरिए पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं भाजपा के कई सहयोगी

Fri, 17 Sep 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जदयू और निषाद पार्टी के बाद अब केंद्र में सरकार की सहयोगी आरपीआई (ए) ने भी गठबंधन के लिए भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आरपीआई के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम बसपा को रोकने के मामले में भाजपा के काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/ramdasathawale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कई सहयोगी दलों की पार्टी के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर नजर है। जदयू, निषाद पार्टी के बाद अब केंद्र में सरकार की सहयोगी आरपीआई (ए) ने भी गठबंधन के लिए भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जदयू ने गठबंधन नहीं होने पर जहां सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है, वहीं आरपीआई ने भाजपा से एक दर्जन सीटों की मांग की है।

विज्ञापन


आरपीआई के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमर उजाला से कहा कि हम बसपा को रोकने के मामले में भाजपा के काम आ सकते हैं। आरपीआई में बसपा का वोट काटने की क्षमता है। हमने भाजपा नेतृत्व से एक दर्जन सीटें मांगी हैं। राज्य के दलितों में पार्टी का प्रभाव है। चुनाव तैयारियों के लिए पार्टी 26 सितंबर से 18 दिसंबर तक पूरे राज्य में बहुजन कल्याण यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से होगी जबकि समापन लखनऊ में होगा।

गौरतलब है कि जदयू ने भी भाजपा पर यूपी में कम से कम एक दर्जन सीट देने का दबाव बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अगर चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होता है तो जदयू राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए निषाद पार्टी से भाजपा की पहले ही बातचीत चल रही है। बीते चुनाव में भाजपा अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ चुनाव मैदान में थी। हालांकि सुहेलदेव पार्टी ने बाद में राजग से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें