फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Polls: लोकसभा की तीन और विधानसभा की 29 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान, इन सीटों पर हुई बंपर वोटिंग

Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को एक केंद्रशासित और 13 राज्यों की तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया। कई सीटों पर मतदान 60 से 75 फीसदी के बीच हुआ। जानिए किन-किन सीटों पर मतदान प्रतिशत कितना रहा। 
विज्ञापन
Voting in Tarapur - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों में विधानसभा की 29 और लोकसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। लोकसभा की जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल की मंडी और मध्यप्रदेश की खंडवा शामिल थीं। वहीं, असम की पांच, बंगाल की चार, मध्यप्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट के लिए वोट डाले गए।  
विज्ञापन


दादरा और नगर हवेली 
दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां बिना किसी अप्रिय घटना के मतदान हुआ। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव का हिस्सा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव सात बार के निर्दलीय सांसद मोहन देलकर के निधन के कारण हुआ था। देलकर ने इस साल 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। 

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार शाम पांच बजे तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम 49.83 प्रतिशत मतदान मंडी लोकसभा सीट पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि मंडी में 49.83 फीसदी मतदान हुआ, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई में शाम पांच बजे तक क्रमश: 62.4, 61.33 और 66.1 फीसदी मतदान हुआ। अधिकारियों के मुताबिक उपचुनाव के लिए 2,484 मतदान केंद्र और 312 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने पनबिजली परियोजना के निर्माण के विरोध में शनिवार को मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव का बहिष्कार किया। इन पंचायतों के अलावा, शिमला जिले के चार मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर उपचुनाव का बहिष्कार किया। 

राजस्थान
राजस्थान के धारीवाड़ विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 69.38 फीसदी और वल्लभनगर सीट पर 71.45 फीसदी मतदान हुआ। वल्लभनगर और धारियावाड़ में 2018 के विधानसभा चुनावों में 76.31 प्रतिशत और 78.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया था। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धारियावाड़ से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

असम
असम की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 7.96 लाख मतदाताओं में से 73.38 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच सीटों गोसाईगांव,  वानीपुर, तमुलपुर, मरियानी और थौरा पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान कोविड-19 प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन के साथ किया गया था। सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान भवानीपुर में हुआ। इसके बाद 76.71 फीसदी मतदान गोसाईगांव में, थौरा में 75.07 फीसदी, तामुलपुर में 62 फीसदी और मरियानी में 61.62 फीसदी में मतदान हुआ। 

हरियाणा
हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शाम छह बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 में यहां 83 फीसदी मतदान हुआ था। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला के जनवरी में सीट से विधायक के रूप में इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया। उन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दिया था।

तारापुर में ईवीएम के फोटो-वीडियो वायरल
बिहार के तारापुर में  एक नया ट्रेंड चुनाव के दौरान देखने को मिला। मतदाता वोट की गोपनीयता की धज्जियां उड़ाते हुए वोटिंग के समय ईवीएम के फोटो और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यहां निर्वाचन आयोग के आदेश की अनेदखी की जा रही है। 
- तारापुर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान के दौरान होमगार्ड प्रदीप मंडल की मौत हो गई। मौत की वजह हर्ट अटैक बताई जा रही है। 
-पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल को मतदान करने से रोका गया। अशोक मंडल का आरोप है कि दिनहाटा हाई स्कूल के 291 बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें और अन्य लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश की

मध्यप्रदेश- खंडवा में 68 फीसदी मतदान 
खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, खंडवा लोकसभा सीट के लिए 68.88 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के अंतर्गत रैगांव में 69.01 फीसदी, पृथ्वीपुर में 78.14 फीसदी और जोबट में 53.30 फीसदी मतदान हुआ। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में लोगों ने चार जगहों पर मतदान का बहिष्कार किया। खंडवा-बुरहानपुर में कम से कम 10 जगहों पर ईवीएम खराब भी हुई।

बिहार में दो सीटों पर मतदान
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधानसभा की कुशेश्वरस्थान और तारापुर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग लाइन में लगे हुए थे।  
प. बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर मतदान
एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चार विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 71 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान चारों सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अधिकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक दिनहाटा में 69.97 फीसदी, शांतिपुर में 76.14 फीसदी, खरदह में 63.90 फीसदी और गोसाबा (एससी सीट) में 75.91 फीसदी मतदान हुआ। शाम 6.30 बजे अंतिम मतदान प्रतिशत रविवार को ही उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और चारों क्षेत्रों में कहीं भी कोई समस्या नहीं थी। हालांकि, खरदाह में एक बूथ के बाहर टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई की सूचना मिली, जहां भाजपा के उम्मीदवार जॉय साहा ने स्पष्ट रूप से एक फर्जी मतदाता को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
 

West Bengal | Voting for Khardaha assembly bypoll being held today

Other places where bypolls are being held include Santipur, Dinhata and Gosaba pic.twitter.com/CNWGQkZq8P

— ANI (@ANI) October 30, 2021

मेघालय में 80 फीसदी मतदान
मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खरकोंगोर ने बताया कि मेघालय की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मावरिंगनेंग, मावफलांग और राजाबाला में मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। शाम सात बजे तक 80.86 फीसदी मतदान हुआ। खरकोंगोर ने कहा कि कुछ दूरदराज के मतदान केंद्रों से रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


दो नवंबर को मतगणना 
दो नवंबर को मतों की गणना होगी। नगालैंड में भी विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी लेकिन यहां 13 अक्टूबर को नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। अधिकतर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें