फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के बॉर्डर पर भारत की बड़ी उपलब्धि, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

Thu, 02 Nov 2017 07:21 PM IST
एजेंसी/ श्रीनगर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है। यह सड़क 19,300 फीट की ऊंचाई पर है और उम्लिंग्ला टॉप से गुजरती है। संगठन के ‘प्रोजेक्ट हिमांक’ के तहत यह उपलब्धि हासिल की गई है। 
विज्ञापन


बीआरओ के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 86 किमी लंबी यह सड़क रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क हानले के नजदीक से होते हुए चिसुमले और डेमचोक गांव को आपस में जोड़ती है। यह क्षेत्र लेह से 230 किमी की दूरी पर स्थित है। 

प्रोजेक्ट हिमांक के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीएम पूर्वीमथ ने इस अत्यंत कठिन कार्य को पूरा करने के लिए बीआरओ के कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि इतनी ऊंचाई पर सड़क का निर्माण का यह कार्य चुनौतियों से भरा था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जलवायु निर्माण गतिविधियों के लिए हमेशा प्रतिकूल रहती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- आतंक की 'ढाल' बने चीन को रोकने की तैयारी शुरू, साथ आए यूएस-भारत    

पूर्वीमथ ने कहा कि गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 10-20 डिग्री सेल्सियस तो सर्दियों में यह माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। जिस कारण मशीनों व इंसानों पर इसका असर होता है। 

ऐसी स्थिति में यहां काम करना बेहद कठिन होता है। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट हिमांक के तहत 17,900 फीट की ऊंचाई पर खर्दुंग ला और 17,695 फीट की ऊंचाई पर चांग्ला पास में सड़क का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें