फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'पार्टी में टूट नहीं, हम एक ही हैं', चुनाव आयोग के बुलावे के बीच राकांपा के दोनों गुटों का दावा

Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हमारे मामले को एक राजनीतिक दल के भीतर विवाद के रूप में लेना अनुचित है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार कहा है कि कोई एनसीपी में विभाजन नहीं है।
विज्ञापन
शरद पवार, अजित पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के बुलावे के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में दरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं है। बता दें कि चुनाव आयोग ने अजित समूह द्वारा दायर याचिका के बाद छह अक्तूबर को एनसीपी के दोनों गुटों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया है। याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन


शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हमारे मामले को एक राजनीतिक दल के भीतर विवाद के रूप में लेना अनुचित है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार कहा है कि कोई एनसीपी में विभाजन नहीं है। पाटिल ने आगे कहा कि शरद पवार ने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में इस तथ्य पर जोर दिया कि उन्हें पार्टी के भीतर कभी किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। कोई विवाद नहीं है। पार्टी की ओर से किसी भी सार्वजनिक मंच पर मेरी (शरद पवार की) नीतियों का कोई विरोध नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा कि शरद पवार ने भी अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा था। क्योंकि हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। लेकिन (अजित पवार के पक्ष के साथ) ईमेल का कुछ आदान-प्रदान हुआ है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें समय दिए बिना निष्कर्ष निकाला कि विवाद है।
विज्ञापन


वहीं, जब जयंत पाटिल के बयान के बारे में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और अजीत पवार समूह के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि कोई विवाद नहीं है। बस पार्टी में कुछ बदलाव हुए हैं, जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का बदलाव। अजित पवार अब पार्टी के अध्यक्ष हैं और हमने पहले ही ईसीआई को यह बता दिया है। 
विज्ञापन


अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायकों ने दो जुलाई को बदल लिया था पाला
अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायकों ने इस साल जुलाई में शरद पवार का दामन छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें