फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: चीन पर निगरानी का जिम्मा लखनऊ की मध्य, हिमाचल व उत्तराखंड कमान को, पश्चिमी कमान पाकिस्तान पर करेगा फोकस

Sat, 20 Nov 2021 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ स्थित मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी पूर्वी थियेटर कमान के लिए हिमाचल से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन सीमा का गहन अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में चीन पर नजर रखने के लिए इस कमान से बेहतर विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल से अरुणाचल प्रदेश तक की चीनी सीमा पर निगरानी का जिम्मा अब लखनऊ स्थित मध्य कमान को सौंपा गया है। उसके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड स्थित सैन्य कमान भी चीन की चालबाजी पर पैनी नजर रखेंगी। वहीं चंडी मंदिर स्थित पश्चिमी कमान को पाकिस्तान पर पूरा ध्यान देने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीमाओं का यह बंटवारा थियेटर कमान के गठन की दिशा में उठाया गया कदम है ताकि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन हो सके।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक नए थियेटर कमान के गठन से पहले सभी सीमाओें को लेकर विभिन्न कमानों की परिचालन जिम्मेदारियों को परिभाषित करना बेहद जरूरी था। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व वाले सैन्य मामलों के विभाग से सरकार ने युद्ध के मैदान में तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए थियेटर कमान का गठन करने को कहा है। अब तक चीन पर निगरानी की जिम्मेदारी उत्तरी, पश्चिमी, मध्य व पूर्वी कमान पर थी। लेकिन अब सिर्फ तीन कमाने इस मोर्चे पर रहेंगी।

मध्य कमाना को इसलिए जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ स्थित मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी पूर्वी थियेटर कमान के लिए हिमाचल से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन सीमा का गहन अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में चीन पर नजर रखने के लिए इस कमान से बेहतर विकल्प नहीं है। उनकी कमान चीन पर नजर रखने के लिए इस कमान से बेहतर कोई नहीं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख उत्तरी कमान के पास ही रहेंगे
वहीं केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की जिम्मेदारी अभी उत्तरी कमान के पास ही रहेगी क्योंकि यह बेहद संवेदनशील इलाका है और इसे धीरे धीरे थियेटर कमान के अंतर्गत लाया जाएगा।

तीनों सेनाओं को अप्रैल तक देना है अपना अध्ययन
सरकार ने थियेटर कमान को लेकर तीनों सेनाओं से अप्रैल तक उनके अध्ययन दाखिल करने को कहा है। मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी और दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर को अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें