रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए आयोध्या को सबसे स्वच्छ शहर बनाने की अपील की थी, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता देशभर के सभी मंदिरों और तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
रामलला की प्राण पतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक वीडियो शेयर करते हुए रामनगरी को साफ-सुथरा करने की अपील की थी। उनके इस अपील के बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर के सभी मंदिरों, तीर्थस्थानों और धार्मिक संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। यह अभियान 14 से 22 जनवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने की थी स्वच्छता अभियान की अपील
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने आयोध्या को सबसे स्वच्छ शहर बनाने की अपील की। बुधवार को शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने आयोध्यावासियों से अपील की थी कि उन्हें देश-दुनिया से आने वाले अतिथियों के लिए तैयार होना है, क्योंकि अब से हर दिन पर्यटक आयोध्या आएंगे। उन्होंने रामनगरी को भारत का स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी आयोध्यावासियों को दी। पीएम मोदी मकर संक्रांति यानी की 14 जनवरी के दिन से ही स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की।
बता दें कि 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नए मंदिर में मुख्य यजमान के रूप में रामलला की आंखों से पट्टी हटाए जाने के बाद पहला दर्शन करेंगे। इसी के साथ 14 जनवरी 1992 को जन्मभूमि में रामलला के सामने ली गई उनकी भावपूर्ण प्रतिज्ञा साकार हो जाएगी। 11 दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से शुरू हुई भाजपा की एकता यात्रा 14 जनवरी 1992 को अयोध्या पहुंची थी। इस यात्रा में मुरली मनोहर जोशी के साथ आरएसएस के पूर्व प्रचारक व गुजरात भाजपा के महासचिव के रूप में नरेंद्र मोदी भी आए थे। तब वह जन्मभूमि में दर्शन करने गए थे। इस दौरान प्रतिज्ञा ली थी कि अब मंदिर में विराजमान होने के बाद दर्शन करने आएंगे।