फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा की सांगठनिक बैठक में हंगामा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया दिलीप घोष का घेराव

Sat, 05 Jun 2021 12:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा की सांगठनिक बैठक के लिए हुगली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ लेवल पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष का घेराव किया। 
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शीर्ष नेताओं के लिए गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी की सांगठनिक बैठक के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का बूथ लेवल पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। हुगली के चूचूरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


बता दें कि कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि जल्द से जल्द हुगली जिली समिति को भंग किया जाए और गौतम चटर्जी को हटाया जाए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर हुगली से भाजपा सांसद लोकट चटर्जी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। 

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि वो पूरी तरह से अपनी बात या शिकायतें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने रख सकते हैं। हालांकि उन्होंने बूथ स्तर के नेताओं को भी याद दिलाया कि अनुशासन को लेकर पार्टी कोई समझौता नहीं कर सकती और ना ही करती है। वहीं लॉकेट चटर्जी ने इस विरोध प्रदर्शन का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया और कहा कि टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में घुसकर हंगामा किया।
विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए टीएमसी ने कहा कि किसी और पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। हुगली से टीएमसी के जिलाध्यक्ष ने दिलीप घोष और लॉकेट चटर्जी को अपना घर संभालने की भी नसीहत दी। साथ ही कहा कि पहले आप अपना घर संभाले और उसके बाद दूसरों पर आरोप लगाएं। 

टीएमसी जिलाध्यक्ष ने कहा कि टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव के नतीजे आने तक भारतीय जनता पार्टी में जो अंतर्कलह छिड़ी हुई थी, वो किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता और उनका नेतृत्व इसी आंतरिक लड़ाई पर पर्दा डालने के लिए राजनीतिक हिंसा का झूठा आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें