फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पेड़ से लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव, CBI जांच की मांग; सुवेंदु अधिकारी का TMC पर गंभीर आरोप

Wed, 08 Nov 2023 09:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता का फांसी पर लटका शव मिला। जिसके बाद से भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल टीएमसी और भाजपा आमने-सामने है। भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद से ही जमकर बवाल हो रहा है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता का फांसी पर लटका शव मिला। जिसके बाद से भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की। 
विज्ञापन


हालांकि टीएमसी ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। साथ ही पुलिस जांच के नतीजे का इंतजार करने की जरूरत पर जोर दिया। मृतक की पहचान भाजपा कार्यकर्ता सुभदीप मिश्रा के रूप में हुई है। बता दें कार्यकर्ता का शव निधिरापुर गांव में एक पेड़ से हाथ बंधे हुए लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं की जांच करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने मिश्रा की हत्या की। 2023 के पंचायत चुनावों में निधिरामपुर से भाजपा के उम्मीदवार थे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर थे और उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। ये हैं कारण उन्हें टीएमसी ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन


टीएमसी मंत्री शशि पांजा ने कहा, स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने खुद ही मौत में व्यक्तिगत पहलू की बात की है। हालांकि, भाजपा राजनीतिक मुद्दे उठाने में अधिक रुचि रखती है। पुलिस अपनी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें