फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी की सांसदों को फटकार, परिवर्तन लाइए...वरना खुद-ब-खुद परिवर्तन हो जाएगा 

Tue, 07 Dec 2021 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को भाजपा के सभी जिला व मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का हुआ सम्मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद में सांसदों की गैरहाजिरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर बच्चों को कोई बात बार-बार कही जाए तो वे भी ऐसा नहीं करते हैं। कृपया कर परिवर्तन लाइए, वरना परिवर्तन खुद-ब-खुद हो जाएगा। बैठक के दौरान 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान भी किया गया। 

विज्ञापन


जिला व मंडल अध्यक्षों की बुलाई बैठक
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को भाजपा के जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। यह बैठक काशी में होगी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कई दिशानिर्देश जारी किए। 


पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ लाइव कार्यक्रम करेंगे पीएम 
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। वे जल्द ही सभी के साथ लाइव कार्यक्रम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें