देश में आज यानी 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। यह दिवस थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के कल्याण हेतु मनाया जाता है। ये दिवस साल 1949 से मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने koo पर दी बधाई
कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने koo में पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' की हार्दिक बधाई। सशस्त्र बलों के वीरों का बलिदान, समर्पण व उनकी कर्मठता हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। आइए, माँ भारती के सपूतों व उनके परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। जय हिंद!
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 7 Dec 2021
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 7 Dec 2021