कांग्रेस प्रवक्ता और असम कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की समन्वयक महिमा सिंह ने गुरुवार को भाजपा और एडीए सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने पूछा आखिर कहां है, विकास। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के वादे तो किए, लेकिन कहीं दिखाई नहीं देते। उनके सहयोगी नेता के नोटों की बंडलों पर लेटे हुए फोटो वायरल कर रहे हैं।
महिमा सिंह ने कहा, इस सरकार के कार्यकाल में अमीरी और गीरीबी को खाई बढ़ती ही जा रही है। वे यहां मरियानी जिले के कांग्रेस कार्यालय में विरोधी मंच के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने देश में आर्थिक असमानताओं को बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की आलोचना की।
सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समावेशी विकास के अधूरे वादों पर अफसोस जताता। उन्होंने कहा, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई बढ़ती जा रही है। हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर का हवाला देते हुए, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के सहयोगी यूपीपीएल के एक निलंबित सदस्य को नोटों के ढेर के बीच सोते हुए दिखाया गया है, सिंह ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप लगाया।
सिंह ने टिप्पणी करते हुए दावा किया कि कल ही, यूपीपीएल नेता बेंजामिन बसुमतारी की नकदी के बंडलों पर सोते हुए एक वीडियो वायरल हुई है। हालांकि अमर उजाला इसकी सत्याता की पुष्टि नहीं करता। बासुमतारी की छवि ने असम में विवाद खड़ा कर दिया था, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर प्रणालीगत भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा, सीबीआई के दवाब के चलते ही दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस्तीफा दिया है। सिंह ने दावा किया कि पत्र में राजेंद्र कुमार ने लिखा है कि उन पर सीबीआई ने दवाब बनाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दें। इससे पहले नगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युत बोरदोलोई कहा कि सीएए से असमिया जाति की भलाई होने वाली नहीं है। उन्होेंने कहा कि इस बार लोकसभा का नतीजा चौकाने वाला होगा।