फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: NDA ने केरल CM के खिलाफ खोला मोर्चा, सचिवालय घेर जताई नाराजगी; नड्डा बोले- राज्य सरकार मूकदर्शक बनी है

Mon, 30 Oct 2023 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलामसेरी

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य में युवा नशीली दवाओं के दुरुपयोग में शामिल हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पिछले साल 16,752 नशीली दवाओं के मामले सामने आए।
विज्ञापन
एनडीए ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने राज्य में वामपंथी सरकार के कथित कुशासन के विरोध में सोमवार को केरल सचिवालय के चार में से तीन गेटों का घेराव किया। सुबह करीब छह बजे से ही सचिवालय के तीन गेटों के बाहर सैकड़ों भाजपा समर्थक जमा हो गए। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। इसके अलावा, कार्यालय जाने वालों और स्कूली बच्चों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने भी भाग लिया। उन्होंने जमकर राज्य सरकार पर हमला किया।

सरकार मूकदर्शक बनी हुई है

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य में युवा नशीली दवाओं के दुरुपयोग में शामिल हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पिछले साल 16,752 नशीली दवाओं के मामले सामने आए। केरल सरकार शराब की खपत को भी बढ़ा रही है। वे अवैध शराब वितरण को बचा रहे हैं। वे अवैध शराब कारोबारियों को बचा रहे हैं।’

केंद्रीय योजनाओं में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की योजना में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केरल सरकार केंद्र सरकार की योजना को बाधित करने की भी कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के लिए 70 लाख रुपये भेजे, लेकिन पिनाराई विजयन सरकार केवल 12 लाख लोगों को ही कनेक्शन दे पाई है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें