फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: लोको पायलट ने गलती से पार किया रेड सिग्नल, हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14 हुआ

Mon, 30 Oct 2023 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 
विज्ञापन
रेल हादसे में अब तक 14 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में हुए रेल हादसे में अब तक मृतकों का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने बताया है कि विशाखापत्तनम-रायगढ़ ट्रेन के लोको पायलट ने गलती से रेड सिग्नल पार किया था, जिसकी गलती की वजह से ट्रेन विशाखापत्तनम-पालासा ट्रेन से टकरा गई थी। विशाखापत्तनम-पलासा भी उसी ट्रैक पर थी, जिस पर विशाखापत्तनम रायगढ़ ट्रेन थी। सौरभ प्रसाद ने बताया को दोनों ट्रेनों में कवच सिस्टम मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


पूर्वी तटीय रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रैक पर रेल संचालन बहाली पर फोकस किया जा रहा है। हादसे की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। हादसे की वजह से अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि शाम चार बजे तक प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके।

हादसे की जांच की जा रही
वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने बताया कि भारी मशीने और क्रेन्स बुला ली गई हैं। राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करके काम किया जा रहा है। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 
विज्ञापन

 

रेल मंत्री ने वॉर रूम से की हादसे की समीक्षा
विजयानगरम की एसपी ने बताया कि रेल हादसे में मारे गए लोगों में से अभी तक सात की पहचान हो चुकी है और अन्य शवों की पहचान की भी कोशिश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित रेल भवन के वॉर रूम से हालात की समीक्षा की और रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। रेल मंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से भी फोन पर बात की। 

सीएम जगन मोहन रेड्डी अस्पताल में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
पहले खबर आई थी कि सीएम जगन मोहन रेड्डी रेल हादसे की जगह का दौरा करेंगे लेकिन अब खबर आई है कि सीएम रेल हादसे की जगह ना जाकर विजयनगरम अस्पताल में पीड़ितों का हालचाल लेंगे। दरअसल रेलवे अधिकारियों ने सीएम से अपील की थी कि सीएम के आने से ट्रैक पर पुनर्निर्माण का काम में देरी हो सकती है। इसलिए सीएम ने दुर्घटनास्थल जाने की बजाय अस्पताल जाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें