फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'CAA के नाम पर लोगों को डरा रही ममता बनर्जी', भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

Sun, 31 Mar 2024 09:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा ने रविवार को सीएम ममता बनर्जी पर सीएए के खिलाफ लोगों के मन में डर पैदा कर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा निर्णायक तरीके से काम करती है, वहीं टीएमसी विभाजनकारी तरीके से काम करती है।
विज्ञापन
समिक भट्टाचार्य - फोटो : X/@SamikBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तमाम राजनीति दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां टीएमसी लगातार भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेती रही हैं। इस बीच, भाजपा ने रविवार को सीएम ममता बनर्जी पर सीएए के खिलाफ लोगों के मन में डर पैदा कर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा काम करती है, टीएमसी बांटती है- भट्टाचार्य
भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा निर्णायक तरीके से काम करती है, वहीं टीएमसी विभाजनकारी तरीके से काम करती है। उन्होंने कहा कि सीएए का उद्देश्य सही दावेदारों को नागरिकता का अधिकार देना है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और राम मंदिर की स्थापना की तरह, नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं।

सीएए को बदला नहीं जा सकता है- समिक भट्टाचार्य
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि चाहे ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहें, वह अच्छी तरह से जानती हैं कि सीएए को बदला नहीं जा सकता है। इसके प्रति उनका विरोध वर्षों से बंगाल में काम कर रहे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न करने के उनके रुख से उपजा है। भाजपा इन सभी का भंडाफोड़ करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शुरू होने दीजिए। जैसे-जैसे मतदान कई चरणों में प्रवेश करेगा, टीएमसी अधिक से अधिक असंगठित होगी। लोग अब उनके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लागू किया था, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आने वाले बिना दस्तावेज वाले गैर मुस्लिम प्रवासियों के लिए तेजी से नागरिकता प्रदान करने के लिए संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के चार साल बाद नियमों को अधिसूचित किया गया था। इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को चेतावनी दी थी कि सीएए के तहत आवेदन करने पर उन्हें विदेशी के रूप में नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें