भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
केरल में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने सचिवालय का घेराव किया। तिरुवनंतपुरम में सचिवालय का घेराव करने आई महिलाओं को पुलिस ने रोका और जवाबी कार्रवाई के तौर पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि इन महिलाओं ने सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने महिलाओं को वहां से हटा दिया। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रही है।