फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड बैंक बनाने की तैयारी में सरकार, अब बर्बाद नहीं होगा शादी में बचा खाना

Fri, 04 Aug 2017 03:02 AM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Food Bank
विज्ञापन
शादी समारोह आयोजन का खाना अब बर्बाद होने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार विदेशों की तर्ज पर पहली बार फूड बैंक बनाने की तैयारी कर रही है,
विज्ञापन


जहां बचा हुआ खाना जमा करके इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण इस बैंक की अवधारणा पर आम लोगों से भी सुझाव मांगेगा।

अथॉरिटी के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि शादी, पार्टी या बड़े आयोजनों में बचा हुआ खाना अक्सर बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब यह खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उनकी मदद की जा सकती है।
विज्ञापन


इस कार्य में एनजीओ भी मदद करेंगे। फिलहाल देश के कई शहरों में एनजीओ अपने स्तर पर  जरूरतमदों को पार्टियों का बचा हुआ खाना मुहैया करवाते हैं, लेकिन इस खाने की कोई जांच नहीं होती कि यह कितना सेहतमंद है।
विज्ञापन


लेकिन नई योजना के तहत सबसे पहले रेगुलेशन तैयार होगा, जिसमें पूरी गाइडलाइन बनेगी। इसे तैयार होने में दो से तीन महीने लगेंगे। इसी रेगुलेशन के तहत एनजीओ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। खाना लेने के बाद उसकी जांच की होगी, तभी इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें