तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख मुल्ला फजलुल्लाह की पत्नी ने कहा है कि लड़कियों और लड़कों की कम उम्र में शादी कर देनी चाहिए ताकि वे रास्ता भटकने से बच सकें।उन्होंने ये बात महिलाओं को जिहाद की ओर आकर्षित करने की कोशिश में तालिबान की ओर से प्रकाशित होने वाले एक प्रचार पत्रिका में कही।
तालिबान ने महिलाओं के लिए अंग्रेजी भाषा में मैग्जीन का पहला संस्करण जारी किया है। पत्रिका में मुल्ला फजलुल्लाह की पत्नी के साक्ष्ताकार के अलावा एक छह वर्षीय बच्ची की कहानी भी प्रकाशित की गई है जो जेहादी बनना चाहती है। सुन्नत-ए-खुला में खुले आम महिलाओं को जिहाद की ओर आने के लिए कहा जा रहा है।
इस पत्रिका में एक डॉक्टर महिला ने भी अपनी कहानी बताया है कि उन्होंने किस तरह इस्लाम को अपनाने के बाद पश्चिमी पढ़ाई और जीवन से खुद को अलग कर लिया। तालिबान के प्रमुख मिला फजलुल्लाह की पत्नी ने कहा कि लड़कियों को हथगोले और छोटे हथियार चलाना सीखना चाहिए और उसके उन्हें जिहादी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।
तहरीके तालिबान पाकिस्तान की ओर से प्रकाशित होने वाले पत्रिका के कवर पर एक लड़की की तस्वीर है जो सिर से पाँव तक ढंकी है। पत्रिका के संपादकीय में कहा गया है 'हम मुसलमान महिलाओं को सलाह दे रहे हैं कि वे जिहाद में अपना योगदान करें।'
पत्रिका में जिहाद में शामिल होने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए सलाहें भी दी गई हैं। एक और संपादकीय में कहा गया है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करना चाहता है।तालिबान पाकिस्तान लगातार उर्दू और अंग्रेजी में जिहादी मैग्जीन प्रकाशित करती रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को भर्ती कर सके।