फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले नागपुर में होगी आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

Fri, 01 Mar 2024 09:11 PM IST
गुलाम अहमद डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया है कि इस बैठक में वर्ष 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा की जायेगी। आरएसएस के विभिन्न सहयोगी संगठनों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। 
विज्ञापन
सुनील आंबेकर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजने ही वाली है। इसके ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक नागपुर में होने जा रही है। यह तीन दिवसीय बैठक 15-17 मार्च को विदर्भ के नागपुर में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आरएसएस के संगठन संबंधित कार्यों पर भी चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया है कि इस बैठक में वर्ष 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही आगामी वर्ष (2024-25) के लिए आरएसएस के कार्यों की योजना पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि आरएसएस के विभिन्न सहयोगी संगठनों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। यह रूटीन बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। हर तीसरे वर्ष यह बैठक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें