फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट के लिए किया नामांकन, 'दीदी' से मुकाबला

Mon, 13 Sep 2021 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भवानीपुर  विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन अक्तूबर को होगी।  उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।  प्रचार के लिए 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी गई है। 

 
विज्ञापन
प्रियंका टिबरेवाल ने भरा पर्चा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल नामांकन दाखिल कर दिया। प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है। 



भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने किया प्रचार शुरू
रविवार से प्रियंका टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी को मतदान से पहले ही पारदर्शी चुनाव नहीं होने की आशंका जताई। बता दें  कालीघाट में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर है और यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान: तालिबानी राज के बाद पहली बार काबुल पहुंचा कोई विमान, 10 लोगों को लेकर लैंड हुआ पाकिस्तानी प्लेन

कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल
प्रियंका टिबरेवाल भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति से प्रेरित होकर अगस्त 2014 में प्रियंका ने भाजपा का दामन थामा था। 2015 में प्रियंका टिबरेवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से हार गईं थीं। भाजपा में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अगस्त 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


30 सितंबर को होगा मतदान
भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन अक्तूबर को होगी।  उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।  प्रचार के लिए 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें