बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज अरवल विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट मौजूद समय में भाकपा ( माले ) के महानंद सिंह विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला अरवल भी है। अरवल जिला एक अनुमंडल और 5 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दो विधानसभा सीट हैं। इनमें अरवल, कुर्था शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज अरवल विधानसभा सीट की बात करेंगे। अरवल विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।
1952: सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली
1952 के चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के गुदानी सिंह को जीत मिली। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभूषण प्रसाद सिंह 5,932 वोट से हराया। गुदानी सिंह को कुल 10,324 वोट मिले। वहीं, चंद्रभूषण प्रसाद को कुल 4,392 वोट मिले।
1957: कांग्रेस को जीत मिली
1967: भाकपा को जीत मिली
1972: निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
1972 के चुनाव में निर्दलीय रंग बहादुर सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाकपा के एम डी जोहैर 2,881 वोट से हराया।।
1977: जनता पार्टी को जीत मिली
1977 के चुनाव में जनता पार्टी के बनेश्वर प्रसाद सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाकपा के राम भवन सिंह को 12,072 वोट से हराया मिले। बनेश्वर प्रसाद को 35,926 वोट मिले। वहीं, राम भवन सिंह को 23,854 वोट मिले।
1980: निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली
1995: जनता दल को जीत मिली
1995 के चुनाव में जनता दल के रवींद्र सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाकपा ( माले) के रामधर सिंह को 29,534 वोट से हराया। रवींद्र सिंह को कुल 50,370 वोट मिले। वहीं, रामधर सिंह को 20,836 वोट मिले।
2000: राजद को जीत मिली
2000 के चुनाव में राजद के अखिलेश प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाकपा ( माले) के शाह चंद को 2,261 वोट से हराया। अखिलेश प्रसाद सिंह को कुल 29,298 वोट मिले। वहीं, शाह चंद को 27,037 वोट मिले।
2005: लोजपा को जीत मिली
2010: भाजपा को पहली जीत मिली
2010 के चुनाव में अरवल सीट से भाजपा के चितरंजन कुमार को 4,202 वोट सेजीत मिली। वहीं, भाकपा ( माले) महानंद प्रसाद को दूसरे नंबर पर रहे। चितरंजन कुमार को 23,984 और महानंद प्रसाद को 19,782 वोट मिले।
2015: राजद की वापसी
2015 के चुनाव में राजद के रवींद्र सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के चितरंजन कुमार को 17,810 वोट से हराया। रवींद्र सिंह को कुल 55,295 वोट मिले। वहीं, चितरंजन कुमार को 37,485 वोट मिले।
2020 : भाकपा ( माले) को जीत मिली
2020 के चुनाव में भाकपा माले के महानंद सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के दीपक कुमार शर्मा को 19,950 वोट से हराया। महानंद सिंह को 68,286 वोट मिले। वहीं, दीपक कुमार को 48,336 वोट मिले।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें