फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar Earthquake: भारत के पूर्वोत्तर में महसूस हुए 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, असम-मणिपुर तक कांपी धरती

Tue, 30 Sep 2025 07:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, यह झटके सुबह करीब 6.10 बजे आए। इनका केंद्र मणिपुर से दक्षिण-पूर्व में 27 किलोमीटर दूर उखरुल में जमीन के 15 किलोमीटर नीचे रहा। 
विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। इन झटकों को भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में भी महसूस किया गया। इनमें मणिपुर, नगालैंड और असम प्रमुख रहे।
विज्ञापन


नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, यह झटके सुबह करीब 6.10 बजे आए। इनका केंद्र मणिपुर से दक्षिण-पूर्व में 27 किलोमीटर दूर उखरुल में जमीन के 15 किलोमीटर नीचे रहा। यह जगह नगालैंड के वोखा से दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 155 किमी दूर और दीमापुर से 159 किमी दूर दक्षिणपूर्व में स्थित है। 

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के सतारा में भी भूकंप आया। यहां देर रात 12.09 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोल्हापुर से 91 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से पांच किमी गहराई में था। इसके बाद तिब्बत में सुबह 4.28 बजे 3.3 तीव्रता का एक भूकंप दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें