हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
निर्भया के दोषी पवन को मिलेगा दूसरा वकील, आज फिर सुनवाई
लगातार मौत की सजा टलने से आहत निर्भया की मां ने बुधवार को चारों दरिंदों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने की मांग करते हुए कोर्ट में ही रो पड़ीं। कोर्ट द्वारा इस मामले के एक दोषी पवन गुप्ता को कानूनी सहायता देने पर उन्होंने कहा, सात साल हो चुके हैं। मैं भी इंसान हूं, मेरे भी अधिकार हैं। मेरे अधिकारों का क्या होगा? मैं हाथ जोड़ती हूं, कृपया डेथ वॉरंट जारी कीजिए। आज फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
खुलासा : अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 50 साल तक कराई भारत-पाक की जासूसी
अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने एक स्विस कोड राइटिंग कंपनी के जरिये कई दशक तक भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के उन तमाम देशों की जासूसी की, जिन पर वह नजर रखना चाहती थी। इस कंपनी के उपकरणों का उपयोग पूरे विश्व में विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा अपने जासूसों, सैनिकों और गोपनीय राजनयिकों के साथ संदेशों के आदान-प्रादान के लिए बेहद विश्वसनीय माना जाता रहा, लेकिन किसी को भी इस कंपनी का मालिकाना हक संयुक्त रूप से सीआईए और उसकी सहयोगी पश्चिमी जर्मनी की खुफिया एजेंसी बीएनडी के पास होने की भनक तक नहीं लगी। यह सिलसिला 50 साल तक चलता रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट सत्र आज से, सीएम योगी ने सभी नेताओं से की सहयोग की अपील
विधानमंडल के बजट सत्र से एक दिन पहले यानी बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं से सदन के संचालन में सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रदेश की सुरक्षा से लेकर युवा, महिलाओं व व्यापारियों से जुड़े हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा एवं समाधान के लिए तैयार है। विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि विधानसभा की पूर्व निर्धारित समयावधि से पहले समाप्त नहीं होनी चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हैंसी क्रोनये मैच फिक्सिंग : आरोपी संजीव का आज ब्रिटेन से प्रत्यर्पण, दिल्ली पुलिस ले जाएगी तिहाड़
क्रिकेट मैच फिक्सिंग के आरोपी सट्टेबाज संजीव चावला को ब्रिटेन से भारत के लिए प्रत्यर्पित किया जाएगा। स्कॉटलैंड यार्ड ने चावला को भारतीय अदालतों में मैच फिक्सिंग के आरोपों का सामना करने के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले करने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर उसे तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गोरखनाथ मंदिर में योगी पर आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट
पत्रकार बनकर आतंकी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला कर सकते हैं। आईबी व अन्य खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद न केवल मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, बल्कि अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गोरखनाथ मंदिर में वही पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पुलिस से जारी पहचान पत्र रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पुलिस पर विद्यार्थियों के निजी अंगों पर हमले का आरोप, जेसीसी ने लगाया आरोप
जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) ने 10 फरवरी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर रोकने की कोशिश में छात्रों के निजी अंगों को चोटिल करने का आरोप लगाया है। जामिया के जेसीसी ऑफिस में बुधवार को बुलाई गई प्रेस वार्ता में करीब 20 विद्यार्थी पहुंचे। छात्राओं ने भी पुलिस पर हमले और हिजाब फाड़ने का आरोप लगाते हुए मांग की कि इसके दोषी पुलिसवालों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले, 'विश्वास' विधेयक में बदलाव मंजूर, सीबीडीटी आज करेगा समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक-2020' का दायरा बढ़ाते हुए इसमें बदलाव को मंजूरी दे दी। अब इसके तहत कर्ज वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) में लंबित मामलों को भी लाया जा सकेगा। कानूनी विवादों में कमी लाने के लिए विधेयक पिछले दिनों लोकसभा में पेश किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यमुना एक्सप्रेस-वे घोटाला : अर्जी पर सुनवाई पूरी, फैसला आज
सीबीआई कोर्ट में यमुना एक्सप्रेस-वे के जमीन घोटाले के आरोपी की जमानत अर्जी पर बहस पूरी हो गई। सीबीआई जज अमितवीर सिंह ने अर्जी पर बृहस्पतिवार तक फैसला सुरक्षित रख लिया।आरोप है कि इन लोगों ने इस काम के लिए 22 लाख रुपये की डिमांड की थी। अजीत को जमानत दिलाने के लिए उसके वकीलों ने कुछ दिन पहले कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर