फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 26 Oct 2019 07:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala logo
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार, मनोहरलाल सीएम, दुष्यंत डिप्टी सीएम, आज विधायक दल की बैठक
हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का रास्ता साफ हो गया। बहुमत से छह सीटें पीछे रही भाजपा को जजपा (10) के अलावा नौ अन्य विधायकों ने भी समर्थन दे दिया। इसके साथ ही 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 59 विधायकों का समर्थन मिल गया, जो बहुमत के जादुई आंकडे़ (46) से 13 ज्यादा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ा, भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इसके कारण अगले 12 घंटों में तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उन्होेंने बताया कि अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र ने शुक्रवार सुबह क्यार की क्षमता में इजाफा कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या में दीपोत्सव आज, रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी शनिवार को 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

कमलेश हत्याकांड में बरेली के वकील समेत तीन और गिरफ्तार
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों की मदद करने वाले बरेली के वकील मो. नावेद और लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ को पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ीं, सीबीआई ने जमानत के खिलाफ दी पुनर्विचार याचिका

आईएनएक्स मीडिया घूसखोरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चिदंबरम के सशर्त जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने पुनर्विचार याचिका दी है। जांच एजेंसी ने याचिका में मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश पर फिर से विचार करें, क्योंकि चिदंबरम ने इस मामले में गवाहों के प्रभावित किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में आज से चार दिन के लिए शुरू होगा लेजर शो, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

दिल्ली सरकार की ओर से कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहे चार दिवसीय लेजर शो से प्रभावित कारोबारियों ने शुक्रवार को उप राज्यपाल से मुलाकात की। कारोबारियों ने शो में आने वाले दर्शकों की भारी तादाद के मद्देनजर पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में आज से तीन महीने बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

हिमाचल में आज से तीन महीने बाद एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के चम्मच, कटोरी व गिलास सहित अन्य प्रकार के उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। शुक्रवार को ई गजट में इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें