फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरम कैफे: BJP बोली- बंगलूरू धमाके की NIA जांच हो, CM पद छोड़ें; राज्यपाल-केंद्रीय मंत्री घायलों से मिले

Sat, 02 Mar 2024 04:32 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू कैफे विस्फोट मामले में भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। 10 लोगों के घायल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में आक्रामक है। सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे के अलावा एनआईए जांच की मांग भी की जा रही है। राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम येदियुरप्पा घायलों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बंगलूरू धमाका पीड़ितों से मिलने पहुंचे राज्यपाल गहलोत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत,केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर हुए विस्फोट के पीछे आतंकी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा। बंगलूरू पुलिस ने मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (ईएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि धमाका कम तीव्रता वाले टाइमर के जरिये किया गया, हालांकि जांच के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।
इस मामले में बंगलूरू पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बम दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच फटा और इस धमाके में होटल स्टाफ और ग्राहकों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। धमाके के संबंध में एफआईआर एचएएल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मोहन ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक और एनआईए की टीम धमाके के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना में पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल रही। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ होने की संभावना पर कहा कि जांच जारी है। घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और सभी को सहयोग करना चाहिए। शुरू में धमाके का कारण गैस रिसाव बताया जा रहा था। बाद में अग्निशमन विभाग ने इससे इन्कार किया।

फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए
इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) विस्फोट की आशंका पर गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि विस्फोट की प्रकृति क्या है। उन्होंने कहा, एक बैग में विस्फोट हुआ, लेकिन हमें विभाग से सटीक जानकारी लेनी होगी। किसी संगठन या किसी चीज की संलिप्तता के बारे में अटकलें नहीं लगाना चाहिए।

पड़ोसी राज्य में साइबराबाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद हैदराबाद में भी एहतियाती उपाय अपनाने की खबर आई। साइबराबाद आयुक्त ने प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर सघन जांच की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हम सतर्क हैं। हमने कुछ जगहों पर औचक जांच की, जहां बड़े सार्वजनिक समारोह होते हैं। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें