जब पठानकोट एयरबेस पर हुआ था आतंकी हमला: जैश के छह आतंकियों ने किया था हमला, 65 घंटे चला था ऑपरेशन, पूरी कहानी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 12 Apr 2023 03:57 PM IST
सार
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई गोलीबारी की घटना की तुलना 2016 में पठानकोट स्थित एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से की जाने लगी है। तब भी कुछ इसी तरह तड़के सुबह जैश के आतंकियों ने एयरबेस पर हमला किया था। आइए जानते हैं पठानकोट में उस वक्त क्या-क्या हुआ था? उस हमले की पूरी कहानी क्या है?
पठानकोट पर हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से दो दिन पहले इंसास राइफल की चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।
खैर, अब इसकी तुलना 2016 में पठानकोट स्थित एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से की जाने लगी है। तब भी क इसी तरह तड़के सुबह जैश के आतंकियों ने एयरबेस पर हमला किया था। आइए जानते हैं पठानकोट में उस वक्त क्या-क्या हुआ था? उस हमले की पूरी कहानी क्या है?

तड़के सुबह आतंकियों ने किया था हमला
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले जैश ए मोहम्मद के छह आतंकी दिसंबर 2015 में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे थे। दो जनवरी, 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे आतंकी असलहा और हथियारों से लैस होकर एयरबेस स्टेशन में दाखिल हुए थे। इस हमले में एयरबेस के अंदर सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे, जबकि करीब 37 अन्य लोग घायल हो गए थे। हमला करने आए सभी आतंकी मारे गए थे।
इस मामले की जांच कर रही एनआईए को कई ऐसे प्रमाण मिले थे, जिससे यह बात साफ हो गई थी कि हमला करने वाले सभी आतंकी पाकिस्तान के थे। वहीं, हमले के समय भी आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं व परिवार के संपर्क में थे। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था।
नाले के पास से भारतीय सीमा में घुसे थे
सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद कहा था कि आतंकवादी बमियाल नाले के पास से भारतीय सीमा में घुसे थे। इस इलाके में कंटीली बाड़ नहीं है और नाला होने की वजह से धुंध और रात के अंधेरे का उन्हें लाभ मिला होगा। वैसे यहां बीएसएफ की एक चौकी है। पाकिस्तान के इखलासपुर से होकर वे यहां तक पहुंचे होंगे। आतंकवादी करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैले एयरफोर्स स्टेशन में गांव धीरा की ओर से पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।