फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP Nikay Chunav: 2017 में किस पार्टी के लिए कैसे थे नतीजे, इस बार क्या है चुनावी कार्यक्रम? जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 12 Apr 2023 03:15 PM IST

सार

पिछले नगरीय निकाय चुनाव नवंबर 2017 में तीन चरणों में हुए थे। 75 जिलों के कुल 652 नगरीय निकायों के नतीजे एक दिसंबर को आए। इसमें राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। उसने 16 महापौर पद में से 14 पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश में बहुप्रतिक्षित नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों की घोषणा होते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों में महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पद के दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।


विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश में बहुप्रतिक्षित नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों की घोषणा होते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों में महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पद के दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।


यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
पिछले बार क्या थे नतीजे?
पिछले नगरीय निकाय चुनाव नवंबर 2017 में तीन चरणों में हुए थे। 75 जिलों के कुल 652 नगरीय निकायों के नतीजे एक दिसंबर को आए। इसमें राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। उसने 16 महापौर पद में से 14 पर कब्जा जमाया था जबकि दो पद बसपा के खाते में गए थे।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
1300 नगर निगम पार्षद पद की बात करें तो भाजपा ने सबसे ज्यादा 596, समाजवादी पार्टी ने 202, बहुजन समाज पार्टी ने 147, कांग्रेस ने 110 और बाकी पर अन्य ने जीत दर्ज की थी।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
198 सीटों पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव हुए थे। इनमें से भाजपा के खाते में 70, सपा ने 45, बसपा ने 29, कांग्रेस ने नौ और एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीती थी।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
नगर पालिका परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा की संख्या 923, सपा की 477, बसपा की 262, कांग्रेस की 158 और बाकी अन्य की थी।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
2017 में सबसे ज्यादा नगर पंचायत अध्यक्ष (100) भाजपा के बने थे। इसके बाद सपा के 83, बसपा के 45 और कांग्रेस के 17 थे।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
वहीं, इस चुनाव में भाजपा के 664 नगर पंचायत सदस्य बने थे। इसके बाद सपा के 453, बसपा के 218 और कांग्रेस के 126 थे।

निकाय चुनाव का कार्यक्रम क्या है?
इस बार प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 762 में से 760 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। इसके साथ ही प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई।

मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों सहित कुल 760 नगरीय निकायों में चुनाव होगा। नगर निगम के महापौर और पार्षद का चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से होगा। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद का चुनाव मतपत्र से होगा।

पहले चरण के चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अधिसूचना 11 अप्रैल को जारी हो गई। उम्मीदवार 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चार मई को मतदान होगा।

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 मई को मतदान होगा।

प्रदेश में आचार संहिता लागू
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस अवधि के दौरान नगरीय क्षेत्रों में किसी विभाग में तबादले नहीं हो सकेंगे। सरकार के मत्रियों के राजकीय कार्यक्रम से दौरे नहीं हो सकेंगे। नई परियोजनाओं की स्वीकृति और घोषणा भी नहीं हो सकेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण, नियुक्ति, पदोन्नति पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अपरिहार्य स्थिति में आयोग की अनुमति से ही तबादले और नियुक्तियां की जा सकेंगी। 

कानून व्यवस्था के लिए तैनात, कर्मचारी-अधिकारियों को छोड़कर शेष अधिकारी व कर्मचारी किसी भी सभा में शामिल नहीं हो सकेंगे। सुरक्षा में अधिकारी एवं कर्मचारी को छोड़कर शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव क्षेत्र में किसी मंत्री साथ नहीं रहेंगे। चुनावी सभा की अनुमति देते समय उम्मीदवारों से भेदभाव नहीं किया जाएगा।

अनुमति से लाउड स्पीकर
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए सभा, रैली या जुलूस में लाउड स्पीकर एवं साउंड बाक्स उपयोग की अनुमति सुबह 6 से रात 10 बजे तक लिए ही दी जाएगी। रात 10 से सुबह 6 बजे तक उनका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा कोई कार्य, लिखित, बोलकर या प्रतीक के माध्यम से नहीं किया जाएगा जिससे किसी धर्म, संप्रदाय, जाति, सामाजि· वर्ग, उम्मीदवार, राजनीति दल, कार्यकर्ता की भावना आहत हो।

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
पहला चरण
सहारनपुर मंडल - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
मुरादाबाद मंडल - बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
आगरा मंडल - आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
झांसी मंडल - झांसी, जालौन, ललितपुर
प्रयागराज मंडल - कौशांबी, प्रयागराज, फतेहरपुर, प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल - उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल - गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
वाराणसी मंडल - गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर
गोरखपुर मंडल - गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर

यूपी निकाय चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
दूसरा चरण
मेरठ मंडल - मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
बरेली मंडल - बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
अलीगढ़ मंडल- हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
कानपुर मंडल - कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात
चित्रकूट मंडल - हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
अयोध्या मंडल - अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती मंडल - बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
मिर्जापुर मंडल - सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next