कोरोना वायरस महामारी की वजह से बने हालात देखते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों के लिए व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने कहा है कि पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव और उप चुनावों में ये दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
आयोग ने कहा है कि साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों की अनुमति दी जा चुकी है तो इसे वापस लिया जाता है। निर्वाचन आयोग ने इस बात को लेकर नाराजगी जकाई कि कई राजनीतिक दल और प्रत्याशी जनसभाओं के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि किसी रोडशो, पदयात्रा और सइकिल, बाइक या वाहन रैली की अनुमति नहीं जी जाएगी
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एक स्थान पर 500 से अधिक लोगों वाली जनसभा के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान शारीरिक दूरी और कोरोना से संबंधित अन्य सभी नियमों का पालन करना होगा।