फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुए यॉर्कर स्पेशलिस्ट नटराजन

Thu, 22 Apr 2021 09:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज नटराजन पूरे सीजन से बाहर
  • इस सीजन में सिर्फ दो ही मुकाबले खेले
  • घुटने की चोट ने फिर किया परेशान
विज्ञापन
टी नटराजन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 14वें सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज और यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन घुटने की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सनराइजर्स के सूत्रों के हवाले से बताया कि नटराजन घुटने की चोट की वजह से इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में लगी नटराजन की चोट फिर से बढ़ गई है। चोट की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब के लिए भेज सकती है और इसके लिए फ्रैंचाइजी से उन्हें रिलीज़ करने को कह सकती है। फिलहाल नटराजन सनराइजर्स की टीम बबल में है। 




बता दें कि नटराजन ने इस सीजन में शुरुआती दो मुकाबले खेले थे लेकिन इसके बाद चोट की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा। हालांकि नटराजन की चोट और उनके बाहर होने के संबंध में अभी फ्रैंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में नटराजन ने पिछले सीजन में सनराइजर्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना गया और फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों प्रारूप में डेब्यू किया और अपनी छाप छोड़ी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें