फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: कांग्रेस के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, CM सरमा बोले- जल्द विपक्ष के सभी नेताओं का समर्थन होगा

Wed, 14 Feb 2024 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि आज कांग्रेस के दो विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने असम सरकार का समर्थन किया है। अबतक चार कांग्रेसी विधायकों ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम कांग्रेस के विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने अन्य दो कांग्रेस नेता शशिकांत दास और सिद्दीकी अहमद के साथ तत्काल प्रभाव से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इन तीनों कांग्रेसी नेताओं का इस्तीफा असम सरकार का समर्थन करने के बाद आया है।
विज्ञापन



कांग्रेस विधायकों के समर्थन पर सीएम सरमा ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेसी नेताओं के समर्थन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस के दो विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने असम सरकार का समर्थन किया है। अबतक चार कांग्रेसी विधायकों ने अपना समर्थन दिया है। आने वाले दिनों में विपक्ष के सभी नेता अपना समर्थन देंगे।'

असम सीएम ने आगे कहा, 'असम एक ऐसा राज्य है, जहां सभी विधायक असम और केंद्र सरकार का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में जो काम कर रहे हैं, उसे देखकर जनता खुश है। दिल और दिमाग से असम में यहां कोई विपक्ष नहीं है, लेकिन कुछ मजबूरियों के कारण वे विपक्ष में है। अब लोग इन मजबूरियों को खत्म कर हमारे पास आ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें